Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: भाजपा ने सांसदों को व्हिप जारी किया, 5 से 8 फरवरी तक संसद में रहने को कहा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा है।...

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा है। भाजपा ने 5 से 8 फरवरी तक सभी सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा में मौजूद रहने को कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद के इस बजट सत्र में सरकार कई बिल को पारित कराना चाहती है। मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन बिल, तीन तलाक, महिला आरक्षण जैसे कई बिल को संसद में पास कराना चाह रही है।
कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया । गौरतलब है कि एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था।
कोलकाता मामले पर संसद में हंगामा
गौरतलब है कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में सीबीआइ और कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का मामले पर जमकर हंगमा हुआ । संसद में इस मामले को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर उछाला है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि रविवार को कोलकाता में सीबीआई अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका गया। इस तरह की घटना देश के इतिहास में पहली बार हुई है। गृह मंत्री ने कहा कि चिटफंड घोटाले के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t5EOxr

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top