खुईया थाने मे सीएलजी सदस्यों की बैठक
खुईयां थाना परिसर में मौजूद सीएलजी सदस्य एवं अधिकारी।
पल्लू. खुईयां थाना परिसर में सोमवार को थाना स्तर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षत नोहर वृताधिकारी अंतर सिंह पुनियां एवं थाना प्रभारी सुरेश मील ने की। बैठक में वृत्ताधिकारी पुनियां ने वहां मौजूद सीएलजी से सदस्यों को अपनी जिम्मेंदारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना स्तर की सीएलजी समिति का मतलब क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कराना होता है। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये सीएलजी सदस्यों को कानुनी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसी भी कोने में अगर आपको असामाजिक गतिविधि नजर आये तो तुरंत पुलिस को सुचना दी जाये। जिससे अपराधिक प्रवृति के लोगों में भय बना रहेगा। वहां मौजूद सदस्यों ने साहवा लिफ्ट नहर से पानी चोरी समस्या के निराकरण की मांग की। सदस्यों ने बताया कि पानी चोरी बड़े स्तर पर होती है अगर उन्हें रोकने की कोशिश करें उल्टे वो ही धमकाते है। इस पर वृत्ताधिकारी ने थाना प्रभारी सुरेश मील को तुरंत संज्ञान लेकर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नई सीएलजी समिति का गठन किया गया जिसमें जिसमें सचिव थाना प्रभारी सुरेश मील, संयोजक मंहत गोपाल नाथ तथा सह संयोजक दुर्गादत्त शर्मा व जयलाल सहारण को सर्वसमति से बनाया गया। इस दौरान विजय सिंह राठौड़, श्यामसुंदर शर्मा, गुलाम हुसैन, रजिराम ज्याणी, निराणाराम व मांगीलाल सहू सहित अन्य सीएलजी सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें