Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: लूणकरनसर में पैंथर की तलाश में जुटे कार्मिक
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
लूणकरनसर. लूणकरनसर के उदेशियां गांव की रोही में कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया के पास एक जंगली जानवर के पगमार्क मिलने के बाद पैंथर की आशंक...

लूणकरनसर. लूणकरनसर के उदेशियां गांव की रोही में कंवरसेन लिफ्ट नहर की पुलिया के पास एक जंगली जानवर के पगमार्क मिलने के बाद पैंथर की आशंका के चलते बुधवार को दिनभर वन विभाग के कार्मिकों द्वारा तलाश की गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहरसिंह मीणा व वनरक्षक वीरेन्द्र बेनीवाल समेत अन्य कार्मिकों के दल ने बुधवार को पैंथर की तलाश में उदेशियां गांव समेत कंवरसेन लिफ्ट नहर के किनारे व आस-पास की चक-आबादियों में तलाश की।
 
लेकिन बुधवार को किसी प्रकार के पगमार्क नहीं मिले। इस दौरान वन विभाग के दल ने खेतों में काम करने वाले लोगों से भी जानकारी ली गई तथा जंगली जानवर की आशंका के चलते सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। उधर वन विभाग के कार्मिक रविवार व सोमवार को देखे गए पदचिन्ह को विदेशी नस्ल के कुत्ते के होने बता रहे हैं। लेकिन स्थानीय ग्रामीण काफी बड़े साइज के पदचिन्ह कुत्ते के होने की संभावना से नकार रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष २०१४ में आया पैंथर भी ५-४ दिन बाद ही घने जंगल से बाहर आता था।
x

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top