Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: महिला से रुपए-गहने भी ले लिए और इज्जत भी कर दी तार-तार
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में अपने एक वर्षीय बच्चे को दिखाने आई महिला के साथ एक युवक ने हमदर्दी दिखाकर विश्वास जीता और बाद में उसी ने उसकी इ...

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में अपने एक वर्षीय बच्चे को दिखाने आई महिला के साथ एक युवक ने हमदर्दी दिखाकर विश्वास जीता और बाद में उसी ने उसकी इज्जत लूट ली। आरोपी युवक उसे बीकानेर, श्रीगंगानगर व जम्मू तक ले गया, जहां होटल में उसका बलात्कार किया। जम्मू में तबीयत खराब होने पर वह उसे बीकानेर ले आया। यहां पीबीएम अस्पताल में छोड़कर भाग गया। पीबीएम में भर्ती होने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पर्चा बयान लिए। बाद में एएसपी सिटी पवनकुमार मीणा ने कोटगेट पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

 

पीडि़ता ने बताई पुलिस को व्यथा
होश में आने के बाद पीडि़ता ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि एक साल पहले वह पीबीएम अस्पताल में बच्चे को दिखाने गई थी। वहां जेल वेल टंकी के पास रहने वाले असलम पुत्र हाजी नासिर से मुलाकात हुई। असलम ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगा। आरोपी ने उससे रुपयों की सख्त जरूरत बताई। तब वह महिला समूह सहायता से मिले ३० हजार रुपयों में से २८ हजार और स्वयं के पास जमा किए १० हजार रुपए एवं कानों के सोने के झुमके लेकर १९ जनवरी-१९ को पुलिस लाइन चौराहे पर गई। यहां असलम व एक अन्य व्यक्ति टैक्सी लेकर आए। दोनों उसे जबरन टैक्सी में डालकर पब्लिक पार्क के पास स्थित एक होटल में ले गया। जहां पहले से एक कमरा बुक करवा रखा था। कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। यहां एक रात गुजारने के बाद आरोपी असलम पीडि़ता को बस से गंगानगर ले गया।

 

यहां होटल के कमरे में पीडि़ता को कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई, बहोशी की हालत में आरोपी ने पीडि़ता के साथ खोटा काम किया। एक रात श्रीगंगानगर में रुकने के बाद अगले दिन वह पीडि़ता को जम्मू ले गया, वहां भी आरोपी ने एक होटल में पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। दो दिन बाद आरोपी पीडि़ता को लेकर वापस बीकानेर आ गया। बीकानेर में मटका गली स्थित एक होटल में फिर बलात्कार किया। लगातार जबरन बलात्कार करने से पीडि़ता की हालत बिगडऩे लगी तो आरोपी उसे बदहवास हालत में पीबीएम छोड़कर भाग गया।

 

ऐसे आई पुलिस हरकत में
सुभाषपुरा से सप्ताहभर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला मंगलवार को बेहोशी की हालत में कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग के पास बेहोशी की हालत में मिली, जिसे किसी राहगीर ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने चिकित्सकों को अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। तब कोटगेट पुलिस पीबीएम पहुंची और पीडि़ता के पर्चा बयान लिए। विदित रहे कि पीडि़ता के पति की ओर से सदर पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

 


आरोपी के मां-बाप ने भी नहीं बख्शा
पीडि़ता ने अपने बयानों में बताया कि २८ जनवरी को आरोपी असलम के घर का पता लगाकर वहां पहुंची। आरोपी के मां-बाप को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। यहां उन्होंने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर से निकाल दिया, जिससे वह कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग के पास बेहोश होकर गिर गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DLiijC

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top