नई दिल्ली: दिल्ली में यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित इंकलाब रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पूछा... व्हॉट ऐ जोश जिसपर कार्यकर्ताओं ने कहा पूरे उत्साह के साथ हम हैं तैयार। इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर दावे और वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार में किसान, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग समेत नौकरी पेशा वाले लोग परेशान हैं।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर कांग्रेस की विचारधारा को मिटाना का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि मोदी के खिलाफ हर तरफ आवाज उठ रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
राहुल गांधी ने कहा, 'RSS भ्रम में है क्योंकि वे सोचते हैं कि वे देश से ऊपर है। वे मानते हैं कि देश में अथॉरिटी और ज्ञान का एकमात्र भंडार हैं जो पूरी तरह से गलत है । राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में ज्ञान का केवल एक स्रोत है और वह हैं यहां के लोग हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RpoG3F
एक टिप्पणी भेजें