Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ने रफाल पर राहुल गांधी के बयान की निंदा, कांग्रेस अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीच हुई मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई। राहुल गांधी का दा...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बीच हुई मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई। राहुल गांधी का दावा है कि मनोहर पर्रिकर से मुलाकात के दौरान रफाल मुद्दे पर चर्चा हुई। लेकिन खुद मनोहर पर्रिकर ने इस बात को खारिज कर दिया है। पर्रिकर ने कहा कि राहुल गांधी से पांच मिनट की मुलाकात हुई। रफाल पर कोई चर्चा नहीं हुई। पर्रिकर ने राहुल के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए निंदा की । पर्रिकर ने राहुल को इस बारे में चिट्ठी भी लिखी है।

मोदी सरकार पर राहुल का हमला

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर रफाल डील, किसान मुद्दा और रोजगार को लेकर हमला बोला है। दिल्ली में यूथ कांग्रेस की इंकलाब रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रफाल की सच्चाई सामने आ रही है, पीएम मोदी ने जांच से बचने के लिए सीबीआई डायरेक्टर को रात में हटा दिया है। पीएम को रात में नींद नहीं आ रही है। राहुल ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने HAL को किनारे क्यों किया। मोदी ने देश की वायुसेना को बेच दिया है। राहुल ने कहा कि रफाल मुद्दे पर हमने 3 से 4 सवाल पूछे लेकिन इस पर कभी सामने आकर जवाब नहीं दिए। कभी इधर देखे, कभी उधर देखे आंख में आंख मिलाकर कभी जवाब नहीं दे पाए चौकीदार।

राहुल ने मंगलवार को पर्रिकर से की थी मुलाकात

राहुल ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मुझे बताया कि नई राफेल डील से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए पूरा खेल किया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी हड़कंप मच गया । गौरतलब है कि मंगलवार को यह चर्चा थी कि राहुल ने पर्रिकर से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है। लेकिन, अचानक इस तरह के बयान आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RvcSNy

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top