नई दिल्ली। हरियाणा के जींद में हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। अब तक के रुझानों में भाजपा सबसे आगे चल रही है और जीत के करीब पहुंच चुकी है। लेकिन, इसी बीच मतगणना केन्द्र पर बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। फिलहाल, मतगणना रोक दी गई है।
मतगणना केन्द्र पर बवाल
जानकारी के मुताबिक, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला चार राउंड तक आगे रहने के बाद पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा से पिछड़ गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं और उनकी लीड लेने की संभावना न के बराबर है। ऐसा इसलिए कि सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं और उनके वोटों की संख्या बहुत कम है। जबकि जजपा और भाजपा के बीच में कांटे की टक्कर है। अब तक के रुझान में भाजपा प्रत्याशी 9408 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, जननायक पार्टी के प्रत्याशी को 19403 वोट मिले हैं। जबकि, कांग्रेस प्रत्यशी सुरजेवाला को 11647 वोट मिले हैं।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इधर, मतगणना केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया है। हंगामा बढ़ते देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। वहीं, कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया है। फिलहाल, मतगणना रुकी हुई है। ज्यादा जानकारी का इतंजार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HILT1j
एक टिप्पणी भेजें