Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: उपचुनाव: जींद में पिछड़े सुरजेवाला, रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की शफिया ने लहराया परचम
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्‍ली। हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा के लिए 28 जनवरी को उप चुनाव हुए थे। इनमें सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने रा...
नई दिल्‍ली। हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा के लिए 28 जनवरी को उप चुनाव हुए थे। इनमें सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने रामगढ़ सीट पर कब्‍जा कर लिया है। वहीं जींद विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी के प्रत्‍याशी दुष्‍यंत चौटाला चार राउंड तक आगे रहने के बाद पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्‍याशी कृष्‍ण मिड्ढा से पिछड़ गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं और उनकी लीड लेने की संभावना न के बराबर है। ऐसा इसलिए कि सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं और उनके वोटों की संख्‍या बहुत कम है। जबकि जजपा और भाजपा के बीच में कांटे की टक्‍कर है।

भाजपा के लिए जीत अहम
जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72 फीसदी और रामगढ़ में 79.14 फीसदी वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला है। कांग्रेस इस सीट पर जीत की उम्‍मीद से मैदान में उतरी थीं, लेकिन उसे निराशा हाथ लग सकती है। जबकि जींद सीट पर जीत भाजपा के लिए भी सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है। अगर जजपा प्रत्‍याशी दुष्‍यंत चौटाला की जीत होती है तो इसे मनोहर लाल खट्टर सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा।



सरकार बनने के बाद कांग्रेस की पहली जीत
जहां तक राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट की बात है तो कांग्रेस की उम्मीदवार शाफिया जुबैर खान अपना परचम लहराने में सफल हुईं हैं और चुनाव आयोग ने उन्‍हें विजयी घोषित किया है। यहां शफिया ने इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुवंत सिंह को हराया है। शाफिया ने 12,228 वोटों से विजयी हुई हैं। उन्हें कुल 83,311 वोट मिलें। भाजपा के सुवंत सिंह को 71,083 वोट मिले। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी जगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी का निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव के लिए मतदान गत सोमवार को हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sWJ6Yb

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top