Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पांच ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागने लगे आरोपित
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
पांच ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागने लगे आरोपित हनुमानगढ़ जिले में नोहर पुलिस ने बुधवार शाम एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पां...

पांच ग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस को देख भागने लगे आरोपित
हनुमानगढ़ जिले में नोहर पुलिस ने बुधवार शाम एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन जब्त की। जबकि हेरोइन सप्लायर का साथी फरार हो गया। मुखबिर की सूचना कार्यवाहक थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार ने यहां एलआईसी कार्यालय के सामने सोती रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आते दिखे। पुलिस की नाकाबंदी देख वे बाइक मोडक़र भागने लगे तो महेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल दुनीराम गोदारा, जोराराम, सुभाषचन्द्र आदि ने उनको पीछा किया। बाइक चालक वार्ड 2 निवासी जोगेन्द्रसिंह पुत्र हनुमानसिंह को काबू कर लिया लेकिन उसका साथी गगनदीप उर्फ गोल्डी नायक वहां से भाग गया। जोगेन्द्र सिंह की तलाशी ली तो उसकी जेब से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ धारा ८-21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। ज्ञात रहे कि क्षेत्र में हेरोइन सप्लायर की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएलजी बैठक में भी चिट्टा सप्लायरों पर नकेल कसने की मांग लगातार उठती रही है। पिछले दिनों पुलिस ने श्यामसुंदर पेड़ीवाल तथा संजय राजपूत को भी गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की थी।

झगड़ा करते एक गिरफ्तार
हनुमानगढ़. सदर पुलिस ने एक जने को अपनी भाभी से झगड़ा करने पर शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया। चक 12 जेआरके रोही डबलीवास पेमा निवासी मंजू देवी ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसका देवर प्रहलाद शर्मा (38) उससे झगड़ा करता है। हैड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने चक 12 जेआरके पहुंच उसे समझाया तो वह पुलिस के सामने ही झगड़ा करने पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WzN4TT

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top