नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगम में स्नान को लेकर तंज कसा। थरूर ने योगी की स्नान करते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, "गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं।''
दरअसल, उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को प्रयागराज स्थित कुंभ मेले में कैबिनेट बैठक की थी। इसमें कई फैसलों पर मुहर भी लगी। इस दौरान योगी कैबिनेट ने संगम में स्नान भी किया था।
पहली बार लखनऊ से बाहर हुई कैबिनेट बैठक
उत्तराखंड के अलग होने (2000) के बाद यह पहला मौका है, जब राज्य में कैबिनेट बैठक राजधानी लखनऊ से बाहर हुई। इससे पहले 1962 में गोविंद वल्लभ पंत के शासन में एक बार प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग नैनीताल में हुई थी।
एक टिप्पणी भेजें