हैदराबाद। आम चुनाव करीब है और सियासी जंग शुरु हो चुका है। हर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आंध्र प्रदेश के विजियानगरम में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू यू-टर्न मुख्यमंत्री हैं। 2019 आम चुनाव के बाद एनडीए में वापस लौट आएंगे। शाह ने आगे कहा कि हालांकि अभी उनके लिए एनडीए का दरवाजा बंद है। बता दें शाह के इस बयान पर चंद्रबाबू नायडू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu on Amit Shah's remark 'doors closed for Chandrababu Naidu in NDA': Who has asked him to open the door? Why is he talking like this? I totally condemn this attitude and arrogance pic.twitter.com/vssFVDnObt
— ANI (@ANI) February 4, 2019
शाह पर चंद्रबाबू का पलटवार
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह को उनके लिए दरवाजे खोलने के लिए कौन कह रहा है? वे इस तरह के बयान क्यों दे रहे हैं? मैं शाह के इस बयान की पूरी तरह से निंदा करता हूं। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एनडीए से नाता तोड़ लिया था।
Under the leadership of PM Shri @narendramodi, NDA govt has initiated several projects for AIIMS, IIT, and IIM in various regions of Andhra Pradesh: Shri @AmitShah https://t.co/GpkPzup90M #BJP4BetterAndhra
— BJP (@BJP4India) February 4, 2019
शाह ने चंद्रबाबू नायडू पर लगाए कई आरोप
आपको बता दें कि सोमवार को अमित शाह ने विजियानगरम में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम चंद्रबाबू नायडू पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब चंद्रबाबू नायडू को यह महसूस हुआ कि राज्य की जनता उनसे नाराज है, क्योंकि सभी को पता चल चुका है कि वे अपने बेटे को अगले मुख्यमंत्री के तौर पर प्रॉजेक्ट करना चाहते हैं। इसलिए अब फिर से जनता की सहानुभूति पाने के लिए वे भाजपा पर तथ्यहीन और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उन्होंने हमलोगों से दूरी बना ली।
NDA govt’s support for the development of Andhra Pradesh is 10 times more than what Congress govts provided in 55 years.
— BJP (@BJP4India) February 4, 2019
Out of 14 promises made in Andhra Reorganization Act that were to be completed in 10 years, 10 are fulfilled in just 5 years: Shri @AmitShah #BJP4BetterAndhra pic.twitter.com/AVbHnDYFkz
आंध्र प्रदेश के विकास के लिए मोदी सरकार ने किए 10 गुणा काम
आपको बता दें कि अमित शाह ने आंध्र प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के विकास के लिए एनडीए सरकार ने कांग्रेस की 55 वर्ष की सरकार की तुलना में 10 गुणा ज्यादा विकास किया है। मोदी सरकार ने यह काम पांच वर्ष के अंदर में किया है। आंध्र पुनर्गठन अधिनियम में कही गई 14 बिन्दुओं को दस वर्ष में पूर्ण कर लिया गया है। 14 बिन्दुओं में से 10 मोदी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में किया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं जिसमें AIIMS, IIT और IIM जैसे प्रोजेक्ट पर काम करना शामिल है। अमित शाह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी के अंदर के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एनडीए से अलग हुए थे। लेकिन अब चंद्रबाबू खुद अपने बेटे को सीएम के तौर पर प्रमोट कर रहे हैं जिसको लेकर आंध्र प्रदेश की जनता गुस्से में है। बता दें कि अमित शाह ने अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 6 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चंद्रबाबू नायडू ने उज्जवला योजना को सपोर्ट नहीं किया।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Day3iz
एक टिप्पणी भेजें