नई दिल्ली। ममता सरकार के विरोध के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल पहुंच चुके हैं। जलपाईगुड़ी में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद पीएम एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आप चाय बनाने वाले हो और मैं चाय बेचने वाला हूं। लेकिन, इन चायवालों से दीदी को इतनी परेशानी क्यों हैं? पीएम ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र को भगावन भोलेनाथा का आशीर्वाद प्राप्त है।
इससे पहले मोदी ने यहां पर कई योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, प्रधानमत्री की सभा को लेकर एसपीजी ने सुबह आठ बजे से जिले में माल वाहक ट्रकों के घुसने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद 31 नंबर राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। सड़़कों पर निजी बसों का अभाव दिख रहा है। राजमार्ग से सटे ढाबा और होटल भी बंद हैं। पूरे जिले में एक तरह से बंद की स्थिति लग रही है। ढाबा बंद होने के चलते गुवाहाटी से आने वाले ट्रक चालकों को खाना नहीं मिल पा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TD52Dl
एक टिप्पणी भेजें