Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: LIVE: ममता के गढ़ में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, बंगाल की माटी को मेरा प्रणाम
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। पीएम मोदी आज पश्चिम ...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के ठाकुर नगर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में हालात बहुत खराब हैं उन्होंने को कहा कि रैली में आई भीड़ को देख यह समझ आ रहा कि दीदी हिंसा पर क्यों उतारू हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब किसानों के खाते में 6000 रुपए आएंगे। इसके लिए बजट में 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही किसानों और बिचौलियों के बीच के सिंडीकेट को भी खत्म कर दिया गया है।

दिल्ली में आज किसानों का मार्च, जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

 

बिहार: राजद के पूर्व सासंद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। इसके बाद पीएम मोदी बर्दवान के दुर्गापुर में रैली करेंगे आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, यह मारपीट पीएम मोदी के पोस्टर को लेकर हुआ। रैली स्थल के करीब पीएम मोदी के पोस्टर के ऊपर ममता के पोस्टर लगाने का आरोप है। जानकारी मिली है कि कई स्थानों पर पीएम मोदी के पोस्टर पर किचड़ भी फेंका गया।

केंद्र सरकार ने सिमी पर 5 साल के लिए लगाया प्रतिबंध, आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप

 

 

इसके बाद पीएम मोदी दुर्गापुर, अंडाल-सैंथिया-पाकुड़-मालदा और खाना-सैंथिया खंडों का रेल विद्युतीकरण, और हिजली-नारायणगढ़ की तीसरी लाईन का उद्घाटन करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MJq1BP

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top