Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की पूछताछ पर बोलीं प्रियंका गांधी- मैं परिवार के साथ हूं
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पहली बार अपने पति राबर्ट वाड्रा पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर ...

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पहली बार अपने पति राबर्ट वाड्रा पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से महासचिव का पद संभालने से पहले उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती कि क्या हो रहा है। वह अपने पति के साथ खड़ी हैं।

प्रियंका ने संभाला कांग्रेस महासचिव का पद

कांग्रेस दफ्तर पर प्रियंका गांधी का स्वागत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अपने कक्ष में राय बरेली और अमेठी से आए कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्हें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पास वाला कमरा दिया गया है। इसी कमरे में पहले महासचिव तथा उपाध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी बैठते थे।

राहुल की रैली में कार्यकर्ताओं ने लगाए 'मुख्यमंत्री मुर्दाबाद' के नारे, मंच से कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया ये जवाब

पति को ईडी दफ्तर तक छोड़ने गईं थी प्रियंका

दिल्ली की एक अदालत द्वारा वाड्रा को ईडी की जांच में शामिल होने का आदेश दिए जाने के चार दिन बाद वह (वाड्रा) बुधवार को यहां एजेंसी के सामने पेश हुए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा मध्य दिल्ली के जामनगर भवन स्थित ईडी कार्यालय में शाम पौने चार बजे पहुंचे। वाड्रा के साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा को ईडी कार्यालय छोड़ने के बाद प्रियंका वहां से चली गईं। यहां वाड्रा को काले धन को सफेद करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहां मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि वह अपने पति और परिवार के साथ खड़ी हैं और इस बारे में स्पष्ट संदेश देना चाहती हैं।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TuE0hg

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top