कोलकाता: शारदा चिटफंड घोटाला मामले में दो संवैधानिक संस्था आमने- सामने हैं। इस मामले पर कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा भी चल रहा है। सीबीआई की 40 सदस्यी टीम रविवार की शाम पुलिस कमिश्नर के घर छापा मारने पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान झड़प हो गई। खुद ममता बनर्जी पुलिस कमिश्नर के घर पर मौजूद हैं। ममता बनर्जी ने छापेमारी के बाद पुलिस कमिश्नर के घर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सीबीआई पर दबाव डाल रही है। भाजपा एक चोर पार्टी है। मैंने बहुत अपमान सह लिया । हमने चिटफंड घोटाले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की ।
LIVE UPDATES:
पीएम मोदी से देश परेशान
मैंने बहुत बर्दाश्त सहा है
पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी
देश में आपातकाल से भी बुरे हालात हैं
West Bengal CM Mamata Banerjee: BJP is torturing Bengal. They are forcibly trying to destroy Bengal just because I did brigade rally. Yesterday you saw the language of PM where he threatened. pic.twitter.com/cK57JFH56j
— ANI (@ANI) February 3, 2019
पुलिस कमिश्नर पर घोटाले में शामिल होने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम वहां पहुंची। सीबीआई को आशंका है कि शारदा चिटफंड घोटाले में पुलिस कमिश्नर की संदिग्ध भूमिका है। पुलिस कमिश्नर फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई इस घोटाले को लेकर कई बार समन जारी किया है। लेकिन अभी तक राजीव कुमार सीबीआई मुख्यालय नहीं गए। जिसके बाद सीबीआई ने ये कार्रवाई की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G92TMB
एक टिप्पणी भेजें