Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: CBI के एक्शन से बौखलाई ममता बनर्जी, कमिश्नर राजीव कुमार का किया बचाव
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर सीबीआई ने रेड मारी है। सीबीआई के इस एक्शन के बाद कोलकाता पुलिस और सीबीआई के अ...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर सीबीआई ने रेड मारी है। सीबीआई के इस एक्शन के बाद कोलकाता पुलिस और सीबीआई के अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की की भी खबरें हैं। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि ममता बनर्जी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर भी पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की ये कार्रवाई शारदा चीटफंड घोटाले में की गई है।

सीबीआई की कार्रवाई से बौखलाई ममता

एक तरह से सीबीआई की इस कार्रवाई से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं और वो कमिश्नर राजीव कुमार के बचाव में उतर आई हैं। आनन-फानन में वो राजीव कुमार के घर पहुंच रही हैं। ममता बनर्जी ने इस पूरी कार्रवाई के लिए मोदी सरकार को घेरा है। ममता ने मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को बताया ईमानदार

ममता ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का बचाव करते हुए कहा है कि राजीव कुमार दुनिया के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। उनकी ईमानदारी और बहादुरी निर्विवाद है। वह 24x7 काम कर रहे हैं और हाल ही में केवल एक दिन की छुट्टी ली है।

ममता ने केंद्र सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

ममता ने ट्वीट कर कहा है, ''बीजेपी नेतृत्व का शीर्ष स्तर राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं बल्कि पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिए वे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।’

सीबीआई हेडक्वार्टर को पुलिसवालों ने घेरा

वहीं दूसरी तरफ खबर ये आ रही है कि राजीव कुमार के घर को किले में तब्दील कर दिया है। उनके घर के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता में सीबीआई हेडक्वार्टर को भी पुलिस ने घेर लिया है।

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक हो गया है। इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी ट्वीट आया है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये जोड़ी लोकतंत्र के लिए एक खतरा है, हम इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SbOtSo

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top