Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: प्रियंका गांधी अचानक पहुंची कांग्रेस ऑफिस, कार्यभार संभालते ही राहुल गांधी को कहा धन्यवाद
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। अमेरिका से लौटने के बाद सबके मन में एक ही सवाल था की प्रियंका गांधी आखिर कब अपना कार्यभार संभालेंगी। पिछले दो दिनों से यही चर्च...

नई दिल्ली। अमेरिका से लौटने के बाद सबके मन में एक ही सवाल था की प्रियंका गांधी आखिर कब अपना कार्यभार संभालेंगी। पिछले दो दिनों से यही चर्चा चल रहा था कि अचानक आज प्रियंका गांधी कांग्रेस ऑफिस पहुंची और अपना कार्यभार संभाल लिया।

 

प्रियंका ने संभाला कार्यभार

प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर के बाद अचानक कांग्रेस ऑफिस पहुंची और अपना चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, प्रियंका मीडिया के सवालों से बचती नजर आईं और ज्यादा कुछ कहे बिना ऑफिस के अंदर चली गईं। इसके बाद प्रियंका ने कुछ लोगों से मुलाकात भी की। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुबह से चल रहा था पोस्टर विवाद

इससे पहले प्रियंका और रॉबर्ड वाड्रा के पोस्टर को लेकर सुबह से माहौल गरमा गया था। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही थी, जिसके बाद उन पोस्टर्स को हटा दिया गया है। पद्भार संभालने से पहले प्रियंका रॉबर्ड वाड्रा के साथ ईडी ऑफिस पहुंची। रॉबर्ड वाड्रा को वहां छोड़कर प्रियंका कांग्रेस ऑफिस सीधे पहुंच गईं। हालांकि, जश्मा नहीं होने की वजह से रॉबर्ड वाड्रा से पूछताछ नहीं हो सकी। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिंया ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TumoSJ

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top