Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: रॉबर्ट वाड्रा का भावुक बयान, कहा- 'प्रियंका एक आदर्श पत्‍नी और हमारे बच्‍चों की बेहतरीन मां हैं'
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्‍ली। सक्रिय राजनीति में सोमवार को कदम रखने के तत्‍काल बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक इमोशनल ...

नई दिल्‍ली। सक्रिय राजनीति में सोमवार को कदम रखने के तत्‍काल बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक इमोशनल बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका एक आदर्श पत्‍नी हैं। हमारे बच्‍चों की बेहतरीन मां हैं। मेरे लिए वो एक अच्‍छी दोस्‍त भी हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम उन्‍हें देश की जनता के हवाले कर रहे हैं। कृपया उन्‍हें सुरक्षित रखें।

बेस्‍ट फ्रेंड
रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखे पोस्‍ट में कहा है कि तुम वर्षों तक मेरी बेस्‍ट फ्रेंड रही हो। उन्‍होंने बदला लेने पर उतारू और विद्वेषपूर्ण मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर उन्‍हें आगाह भी किया है। वाड्रा ने यह भावुक पोस्ट ऐसे समय में लिखा जब प्रियंका और पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी महासचिव बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सोमवार को लखनऊ में एक रोड शो किया। अपने फेसबुक पोस्ट में वाड्रा ने लिखा है कि भारत के लोगों की सेवा और उत्तर प्रदेश में आपके काम के नए सफर पर आपको मेरी शुभकामनाएं। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान माहौल बदले की भावना वाला और जहरीला राजनीतिक माहौल है। रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्‍डरिंग मामले में ईडी ने विदेश में संपत्ति खरीदने के मामले में पिछले हफ्ते पूछताछ की थी। राजस्‍थान में हुए कथित जमीन घोटाले में आज बीकानेर में ईडी के सामने पेश होना है।

मिशन यूपी शुरू
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार से अपना मिशन यूपी शुरू कर दिया है। उन्‍होंने इसकी शुरुआत लखनऊ से की है। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद लखनऊ में प्रियंका गांधी की ये पहली रोड शो थी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में शामिल थे। उनके स्वागत के लिए कई वेलकम प्वाइंट बनाए गए हैं जहां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी 4 दिनों के यूपी दौरे पर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I6kNRG

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top