नई दिल्ली। कांग्रेस की नई और शायद आखरी उम्मीद प्रियंका गांधी वाड्रा आज आधिकारिक तौर पर महासचिव पद पर काबिज हो जाएंगी। काबिज होते ही पार्टी की बैठक में हिस्सा भी लेंगी और नेता-कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगी। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ये बैठक काफी अहम होगी। आपको बता दें कि पहले प्रियंका गांधी 6 फरवरी को महासचिव पद संभालने वालीं थीं, लेकिन पति रॉबर्ट वाड्रा की ईडी से होने वाली पूछताछ के चलते उन्होंने अपने पद संभालने की तारीख को आगे बढ़ा दिया।
अब प्रियंका गांधी आज अपना पद संभालने जा रही है, हालांकि रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने आज भी पूछताछ के लिए बुलाया है। गुरुवार को कांग्रेस को महासचिवों और विभिन्न प्रदेश के प्रभारियों की बैठक होगी, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। ये पहली बार होगा कि जब प्रियंका पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शिरकरत करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।
बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति
कांग्रेस दफ्तर में होने वाली बैठक में खास तौर पर बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिवों के साथ इस बैठक में मौजूद रहेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि राहुल और प्रियंका संयुक्त रूप से आधिकारिक बैठक करेंगे। कांग्रेस महासचिवों की ये बैठक शाम चार बजे जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में होगी।
4.30 बजे प्रियंका कर सकती हैं संबोधित
जेएनएल स्टेडियम में शुरू होने वाली इस बैठक में प्रियंका गांधी पहली बार संबोधित करेंगी। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर उनकी सोच और कांग्रेस की नई दिशा भी सामने आ सकती है। इस बैठक का मकसद माइक्रो लेवल पर पार्टी बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाना है।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान प्रबंधन और बढ़ते जमीनी स्तर के कार्यकर्ता दोनों की एक व्यवस्थित रणनीति लागू की गई थी। इसका फायदा भी पार्टी को मिला और तीन राज्यों में सरकार बनी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UJy0Bt
एक टिप्पणी भेजें