Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: तबादले छुट्टियों में होने चाहिए : शिक्षामंत्री
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर . शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा सोमवार को बीकानेर पहुंचे। इनका सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उच्च शिक्षा मंत्...

बीकानेर. शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा सोमवार को बीकानेर पहुंचे। इनका सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी भी इस दौरान मौजूद रहे। मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि हमारा फ ोकस क्वालिटी एज्यूकेशन पर है। प्राइमरी एज्यूकेशन के सुधार के प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय का जो काम है वो ही रहेगा। इसको कमजोर नहीं मजबूत किया जाएगा।डोटसरा ने कहा कि तबादला नीति भी जल्द बनेगी। साथ ही कहा कि अधिकतर तबादले छुट्टियों में होने चाहिए। पिछली सरकार में राजनीतिक द्वेष के चलते किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण के चलते शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा था अब इन शिक्षकों के साथ न्याय होगा।

 

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने शिक्षा को आरएसएस विचारधारा की प्रयोगशाला बनाने का काम किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास में किसको महान पढ़ा था। जिनको महान पढ़करडिग्रियां ली वो आज ऐसी बाते करते हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में जनता ने भाजपा को औकात दिखा दी है।

 


शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी का सोमवार को जिला प्रमुख सुशीला सींवर के आवास पर स्वागत और अभिनन्दन किया गया। डोटासरा ने कहा कि शिक्षक संगठनों द्वारा जो ज्ञापन मुझे दिए गए हैं, वे सभी शिक्षा निदेशक को दे दिए गए हैं। जो समस्याएं बीकानेर स्तर पर हल होनी हैं, उन्हें बीकानेर में और जो राज्य सरकार स्तर पर हल होनी हैं उन्हें राज्य सरकार स्तर पर हल करवाया जाएगा। इस अवसर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में और विकास की जरूरत है।

 

शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया
वेटरनरी विश्वविद्यालय में निविदा कर्मचारी सेवा प्रदाता के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों ने, राजस्थान लोकसेवा शिक्षक संघ भगतसिंह, राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ, राजस्थान मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ, राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, ऑल राजस्थान प्रशिक्षित बेरोजगार चयनित शिक्षक संघ-१९९९ ने शिक्षामंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

 


मीटिंग के दौरान सीएम का आया फोन
शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटसरा जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। तब शिक्षामंत्री के पास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोन आया।फोन पर मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान जोधपुर में हुए स्थानांतरण पर बात हुई। साथ ही स्थानांतरण पर आगामी लिस्ट जारी करने की भी बात कही गई।

 

 

टीमवर्क से कार्य करें
शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निदेशालय में डिजिटल सुविधा का प्रयोग करते हुए पारदर्शिता की दिशा में काम करें तथा राज्य के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए टीमवर्क करते हुए बेहतर परिणाम दें। डोटासरा सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MTOd4w

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top