Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला विधायक आशाबेन पटेल ने अचानक दिया इस्तीफा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। इसी बीच कांग्रेस को गुजरा...

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सभी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। इसी बीच कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक डॉ आशाबेन पटेल ने अचानक शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

ऊंझा से विधायक आशाबेन ने विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इस खबर के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। पार्टी हाईकमान तक यह बात पहुंच चुकी है। हालांकि, किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है। एक तरफ यह भी चर्चा है कि गुजरात में कांग्रेस के प्रदेश आलाकमान से कई विधायक नाराज चल रहे हैं। लिहाजा, उन्होंने इस्तीफा दिया है। उत्तर गुजरात की ऊंझा सीट से चुनाव जीतने वाली डॉ आशा पटेल पहली बार विधायक बनी थी। गुजरात के पटेल समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में उनकी पहचान है।

विधायक ने दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की ऊंझा सीट से आशाबेन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण भाई पटेल को 19 हजार से भी अधिक मतों से चुनाव हराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशाबेन का भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। उनके इस्तीफा देने से गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 76 हो गयी है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू भाई वाघाणी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस से जनता दुःखी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HHmaWS

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top