लूणकरनसर.तहसील क्षेत्र में मावठ के साथ गुरुवार दोपहर अंधड़ से ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के पास बिजली के सात पोल टूट गए। इस दौरान तारों के करंट की चपेट में आने से एक गाय की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के बालाजी फोर्स सदस्य लीलदास स्वामी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ३.३० बजे तेज अंधड़ से गांव के समीप ढाणी पाण्डूसर व अमरपुरा की सड़क पर सात बिजली के पोल टूट गए। बिजली के धारा प्रवाहित तार तोलाराम नायक की खेत की तारबंदी पर गिर गए तथा हादसे में खेत की तारबंदी में करंट फैल गया। इससे तोलाराम नायक की एक गाय की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। इसके अलावा अनाराम गोदारा के खेत में बिजली के करंट से खेत की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन जल गई तथा कुछ सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GwqUwm
एक टिप्पणी भेजें