नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वह भूख हड़ताल पर एक दिन लिए दिल्ली के आंध्र भवन में बैठेंगे। भूख हड़ताल पर बैठने से पहले वो राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें टीडीपी प्रमुख नायडू ने राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से किए गए अन्याय का विरोध करते हुए पिछले साल भाजपा नीत राजग से बाहर हो गई थी।
आंध्र की उपेक्षा का आरोप
सीएम नायडू आज सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना देंगे। राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा वह आज दिल्ली में दीक्षा रैली भी करेंगे। नायडू की रैली में शामिल होने के लिए देश के कई हिस्सों से लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। नायडू का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य को लेकर अन्य और भी कई वादे किए थे और उन्हें पूरा करने में भी असफल रही है।
Delhi: Andhra Pradesh CM and Telugu Desam Party chief N Chandrababu Naidu pays tribute at Rajghat . He is observing a daylong hunger strike here today against the central govt over the issue of special status to Andhra Pradesh. pic.twitter.com/jqlvtwYStn
— ANI (@ANI) February 11, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UXUoYb
एक टिप्पणी भेजें