नई दिल्ली। पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में लोजद प्रमुख शरद यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में आज अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मोदी सरकार को हटाना है और देश को बचाना है। इसके लिए सभी विरोधी दलों को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के पांच साल के शासनकाल में देश में अशांति की स्थिति है। धर्म और जाति के नाम पर वैमनस्यता को बढ़ावा मिला है। अगर आप शांति और भाईचारे के साथ रहना चाहते हैं तो आपको मोदी को हटाना ही होगा।
राहुल का नेतृत्व ही देश को बचा सकता है
इससे पहले राहुल गांधी के साथ मंच शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही मोदी सरकार ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए देश से सांप्रदायिक शक्तियों को हटाने का आह्वान किया। तेजस्वी ने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व ही देश को बचा सकता है।
30 साल बाद गांधी मैदान में कांग्रेस की रैली
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली को संबोधित करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी रविवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गांधी मैदान पहुंच गए हैं। करीब तीस साल बाद गांधी मैदान में कांग्रेस ने रैली आयोजित की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DQigXV
एक टिप्पणी भेजें