Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: सीबीआई विवाद में केंद्र का ममता पर पलटवार, सुप्रीम कोर्ट के फैसला होगा निष्पक्ष जांच में सहायक
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। सीबीआई विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हमने पार्टी की ओर से बड़े सवाल पूछें हैं...

नई दिल्ली। सीबीआई विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हमने पार्टी की ओर से बड़े सवाल पूछें हैं। लाखों छोटे निवेशकों को धोखा दिया गया और उनके पैसे लूट लिए गए। क्या उनकी जांच का हमारा नैतिक दायित्व नहीं है? ममता जी इस पर चुप क्यों हैं? अन्य राजनीतिक दल इस पर चुप क्यों हैं? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश साजिश और धन शोधन के मामले जांच के लिए दिया था। यह जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। इसका राजनीतिकरण न करें। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपनी नैतिक जीत बताया है। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नैतिक जीत है, बंगाल की जीत है, हमारी और आपकी जीत है।

अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने बिहार पहुंची दिल्ली पुलिस खुद हुई गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

 

राहुल बोले— इंदिरा से मोदी की तुलना गलत, उत्तर प्रदेश हीं नहीं समूचे देश में होगी प्रियंका की भूमिका

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा था कि कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाया जा रहा है, क्योंकि वह कई राज जानते हैं। उन्होंने कहा कि पोंजी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के काम में बाधा डाला जा रहा है।

 

 

ममता पर मोदी सरकार की कार्रवाई पर आज जुटेगा विपक्ष, बैठक में लिया जाएगा सामूहिक फैसला

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वह एक आईपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर क्यों इतनी घबराई हुई हैं? इस पूरी संदिग्ध परिस्थिति से स्पष्ट संकेत मिलता है कि आयुक्त काफी कुछ जानते हैं। इसलिए उनको बचाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बदले की राजनीति के आरोपों को खारिज किया और कहा कि चिटफंड घोटाला नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले उजागर हुआ और सीबीआई ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले में जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2D7EV0e

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top