Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: बस ने मारी कार को टक्कर, एक जने की मौत
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बस ने मारी कार को टक्कर, एक जने की मौत, जयपुर राजमार्ग पर गुसाईसर के पास हादसा नापासर. राजमार्ग 11 पर गुसाईसर के पास मंगलवार को बस ने कार...

बस ने मारी कार को टक्कर, एक जने की मौत, जयपुर राजमार्ग पर गुसाईसर के पास हादसा
नापासर. राजमार्ग 11 पर गुसाईसर के पास मंगलवार को बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक के भाई पुनीत सुराणा ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मृतक विनीत सुराणा निवासी सादुलगंज बीकानेर से राजलदेसर कार से जा रहा था। गुसाईसर के पास सामने से तेज गति से आ रही निजी बस के चालक ने साइड में चल रही उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई विनीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही, तेज गति व गफलत से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UJOEkn

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top