Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: ट्विटर हैंडल पर हुई प्रियंका गांधी की एंट्री, सोशल मीडिया के जरिये जनता से करेंगी संवाद
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए राजनीतिक दलों ने अपने दांव चलने शुरू कर दिेए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब तक का सबसे बड़ा दांव...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए राजनीतिक दलों ने अपने दांव चलने शुरू कर दिेए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब तक का सबसे बड़ा दांव चलते हुए पार्टी में प्रियंका गांधी को सक्रीय कर दिया है। आज प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपने पहले आधिकारिक दौरे पर हैं। लेकिन इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया को अपनी पहुंच का जरिया चुना। एक दिन पहले जहां प्रियंका ने पार्टी शक्ति एप के जरिये अपना ऑडियो संदेश जारी किया वहीं दूसरे दिन यानी सोमवार को ट्विटर हैंडल पर भी सक्रीय हो गईं।


जी हां प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर वर्ल्ड में एंट्री कर ली है। आपको बता दें पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिये ही जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये ही लोगों से संवाद कायम किया था। ठीक वैसे ही इस बार भी सोशल मीडिया चुनाव में अहम भूमिका अदा करेगा। यही वजह है कि आम तौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर एंट्री मार दी है।


आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए अपना ऑडियो संदेश जारी किया है। 30 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप में प्रियंका ने इस तरह अपनी बाते रखी है, 'नमस्कार मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल मैं आप सबसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। और मेरे दिल में आशा है कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सब भागीदार होंगे।, मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनाई देगी। आइए मेरे साथ मिलकर इस नए भविष्य, इस नई राजनीति का निर्माण करें। धन्यवाद।'


सिंधिया ने भी दिया संदेश
वहीं, सिंधिया ने भी अपने संदेश में कहा, 'कल मैं आपके पास आ रहा हूं। यूपी के युवाओं को भविष्य के लिए एक खाके की और राज्य को बदलाव की जरूरत है। आइए हमारे साथ जुड़िये और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाइए.' कांग्रेस के दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2E3P4Ne

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top