Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: हुबली में विरोधियों पर गरजे पीएम मोदी, बोले- लूटने वालों को एक-एक कर देना होगा हिसाब
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कर्न...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए कहा कि आए दिन मुख्यमंत्री को धमकियां मिलती है। उनकी पूरी उर्जा दिन-रात कांग्रेस के नेताओं से अपनी कुर्सी बचाने में लगी रहती है। वे सार्वजनिक तौर पर अपनी मजबूरी का रोना भी रोते रहते हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और अप्रत्यक्ष तौैर पर रॉबर्ट वाड्रा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जिनकी कमाई के बारे में बात करने से भी लोग डरते थे आज कोर्ट में एजेंसियों के सवाल के सामने हाजिरी लगा रहे हैं और देश-विदेश में बनाई बेनामी संपत्तियों का हिसाब दे रहे हैं। चेतावनी भरे अंदाज में मोदी ने कहा कि जिसने भी दलाली खाई है एक-एक करके उसकी बारी आ रही है और उसे हिसाब देना होगा। बता दें क पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में सिद्दागंगा मठ के द्रष्टा शिवकुमार स्वामी जी को याद किया और कहा कि उन्होंने पूरी जिन्दगी उत्पीड़ित और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा में गुजार दी ऐसे संत को मैं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहूंगा।

 

सरकार की बताई उपलब्धियां

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने रैली में लोगों के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास की पंचधारा पर काम कर रही है और आगे बढ़ रही है। इसमें बच्चों की पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई शामिल है। सरकार इसी विजन के साथ आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐसा पहला मौका है जब पांच लाख तक की वार्षिक कमाई पर टैक्स नहीं देना होगा। इस का फायदा पूरे देश के साथ-साथ हुबली-धारवाड़ के युवाओं को मिलेगा। मोदी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और किसानों को केवल धोखा दे रही है। दशकों तक किसानों के साथ कर्जमाफी की घोषणा कर धोखा देने का काम कर रही है। वोट के लिए हर बार 10 वर्षीय कर्जमाफी का प्लान लेकर आती है और 100 किसानों में 25-30 का माफ कर देती है, उसमें भी कुछ 100-50 रुपए की। इसके बाद सारा पैसा अपने जेब में डाल लेती है। बता दें कि पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में रैली को संबोधित कर रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SlyeC0

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top