Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: कागज चला दिया तो पीछा नहीं छूटेगा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नोखा. ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक बुधवार को बागड़ी अस्पताल में हुई। इसमें सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने राष्ट्रीय कार्यक्र...

नोखा. ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक बुधवार को बागड़ी अस्पताल में हुई। इसमें सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की और कुछ लापरवाह चिकित्सा कार्मिकों को फटकार लगाकर सुधरने की नसीहत भी दी। साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्य निर्धारित समय में पूरे करने के सख्त निर्देश भी दिए। सीएमएचओ ने कहा कि चिकित्सा मंत्री के विशेष निर्देश पर ४ से ९ फरवरी तक स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें घर-घर सर्वे कर रोजाना रिपोर्ट भेजनी होती है, यह रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है।

 

उन्होंने २० जनवरी को स्वाइन फ्लू से साधुना में हुई मौत के मामले में चर्चा कर एएनएम मंजू कुमावत से पूछा कि क्या वहां पर स्वाइन फ्लू का सर्वे नहीं कराया गया था। जयपुर से हुए क्रॉस वेरीफिकेशन में सर्वे नहीं कराने की बात सामने आई है।इस पर एएनएम ने गोलमाल जवाब दिया। रिपोर्ट नहीं भेजने को लेकर कुछ ने अलग-अलग बहाने बनाए। इस पर सीएमएचओ बोले, काम करते नहीं, बहाने और बनाते हो। कागज चला दिया तो पीछा नहीं छूटेगा। बैठक में बीसीएमओ डॉ. श्याम बजाज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार, खंड कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश रंगा सहित ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, बागड़ी अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीसी तंवर, प्रसाविका, लेखाकार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशा सुपरवाइजर आदि मौजूद थे।

 

पुरुष नसबंदी में पिछड़े
बैठक में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र तनेजा ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने पुरुष नसबंदी की प्रगति रिपोर्ट देखकर नाराजगी जताई। पीपीआईयूसीडी अधिक से अधिक लगाने के निर्देश दिए।

 

नहीं कर रहे विजिट
डॉ. मीणा ने बताया कि पीएमओ को अधीनस्थ चिकित्सा केन्द्रों पर हर माह में चार विजिट करनी है लेकिन गत माह में किसी भी पीएमओ ने विजिट नहीं की है। उन्होंने नियमित विजिट कर चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधारने के निर्देश दिए।

 

जिले में १३१ केस
सीएमएचओ ने बताया कि जिलेभर में स्वाइन फ्लू के १३१ केस पॉजीटिव मिले हैं। इसमें सात की मौत हो चुकी है। इस पर विभाग गंभीर है। विशेष अभियान के तहत स्वाइन फ्लू का घर-घर सर्वे कराकर रोजाना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पांचू, मैनसर, जसरासर, लालमदेसर के चिकित्सा कर्मियों को स्वाईन फ्लू के विशेष अभियान की रोजाना रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए।

 

तीन बार से ज्यादा लेट आए, तो कटेगी छुट्टी
सीएमएचओ डॉ. मीणा ने कहा कि नोखा ब्लॉक में सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटरों पर हाजरी के लिए बॉयोमेट्रिक मशीनें लगा दी है। इसमें तीन बार से ज्यादा लेट होने पर एक सीएल कटेगी। इसी के आधार पर अब वेतन बनाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RHpD7v

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top