Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगुरी भाभी राजनीति में रखेंगी कदम, कांग्रेस से लड़ेंगी चुनाव
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
मुंबई। छोटे पर्दे में अपने अभिनय से सबको दीवानी बना चुकी लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी अब राजनीति में कदम ...

मुंबई। छोटे पर्दे में अपने अभिनय से सबको दीवानी बना चुकी लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार को वे कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शिंदे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय निरुपम की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि शिल्पा शिंदे ने नहीं की है लेकिन कांग्रेस के नेता इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

 

बिग बॉस 11 की वीनर रही हैं शिल्पा

बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विजेता रह चुकी हैं। टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में अंगुरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे को इस शो से एक बड़ी पहचान मिली है। इससे पहले वह दो-ढ़ाई वर्षं तक टीवी सिरियल में काम करना ही छोड़ दी थी। बता दें कि शिल्पा को लेकर अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद किस जगह से चुनाव लड़ सकती हैं। मालूम हो कि इससे पहले कई ऐसे बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है। इससे पहले हेमामालिनी, परेश रावल, जया प्रदा, जया बच्चन, स्मृति ईरानी आदि ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है और ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UJap42

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top