नई दिल्ली। लगातार बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा को अब बीजेपी ने ही बड़ी चुनौती दी है। बगावत के बाद से लालू परिवार से सिन्हा की बढ़ रही नजदीकियों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा उसी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। इसी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कभी साथी रहे सिन्हा को दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
खत्म हो चुकी है सिन्हा की लोकप्रियता: सुशील मोदी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी कहा कि सिन्हा की लोकप्रियता में बहुत तेजी से गिरावट आई है। अब उनके ही चुनाव क्षेत्र के लोग अब उनकी ओर रुख नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को खुद की लोकप्रियता के संबंध में गलतफहमी है।
कांग्रेस या आरजेडी के टिकट से लड़ लें चुनाव: सुशील मोदी
पीएम मोदी पर बागी बयान देने को लेकर भी सुशील ने सिन्हा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी पर लगातार टिप्पणी करने से राजनीतिक क्षेत्र में उनकी (शत्रुघ्न सिन्हा) स्थिति उजागर होती है। अगर उन्हें इस बात पर यकीन नहीं है तो वे पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस या आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़कर देख लें।
पटना साहिब से रविशंकर को मिल सकता है टिकट
बता दें कि पिछले दिनों मीडिया में ऐसी खबरें भी आई थी कि बीजेपी पटना साहिब से मौजूदा सांसद शत्रु का पत्ता काटने के मूड में है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। इसके अलावा इस सीट पर बीजेपी सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा भी अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ShjJiK
एक टिप्पणी भेजें