Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: पति रॉबर्ट वाड्रा को लेने रात को ईडी दफ्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी, तनाव में आईं नजर!
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को लगातार दूसरे दिन धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशा...

नई दिल्ली। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को लगातार दूसरे दिन धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। वाड्रा का सुमित चड्ढा के साथ आदान-प्रदान किए उनके ई-मेल से सामना कराया गया। सुमित चड्ढा, भगोड़े हथियार सौदागर संजय भंडारी का संबंधी है। वहीं, देर रात तक करीब 9 घंटे चली पूछताछ के बाद कांग्रेस महासचिव और वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी खुद उनको लेने ईडी दफ्तर पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी अपनी कार में ब्लैक कलर का ? सूट पहने और गले में रेड कलर का स्टॉल लपेटे नजर आईं। प्रियंका की गाड़ी ईडी दफ्तर के बिल्कुल सामने जाकर रुकी, जिसके कुछ देर बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ईडी दफ्तर से बाहर निकले। फिर दो मिनट बाद करने के बाद दोनों वहां से निकल गए।

ममता को झटका? बंगाल की सभी सीटों पर टीएमसी के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस

दरअसल, ईडी सूत्रों ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा से लंदन की संपत्ति के संदर्भ में सुमित चड्ढा के साथ आदान-प्रदान किए गए ईमेल के बारे में पूछताछ की गई। वाड्रा के दोपहर के भोजन के लिए जाने से पहले दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई। यह मामला विदेश में 19 लाख पाउंड्स की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा हुआ है, जो कथित तौर पर वाड्रा की हैं। रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा के खिलाफ धनशोधन का एक मामला दर्ज किया गया है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताई हिंदू संस्‍कृति की विशेषता, मदरसों में भी पढ़ाया जाए भारतीयता का पाठ

ऐसा संजय भंडारी के खिलाफ नए काला धन अधिनियम व कर कानून के तहत एक अन्य मामले की आयकर विभाग द्वारा जांच के दौरान मनोज अरोड़ा की भूमिका सामने आने के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया। लंदन की संपत्ति कथित तौर संजय भंडारी द्वारा खरीदी गई थी और इसके नवीनीकरण पर खर्च की गई अतिरिक्त राशि के बावजूद खरीदी गई राशि में 2010 में बेच दी गई।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UPtotM

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top