नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार को अपना अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने कई लोकलुभावन वादे किए हैं। साथ ही आम पब्लिक और किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया। वहीं, इस बजट पर नेताओं ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कुछ नेताओं ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट बताया है। वहीं, कुछ नेताओं का कहना है कि जनता के हित में यह बजट नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बजट को चुनावी बजट बताया है।
यह केवल चुनावी बजट है- मनमोहन सिंह
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किया गया सरकार का अंतरिम बजट मई में होने वाले लोकसभा चुनावों पर प्रभाव डालेगी। इस बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग, छोटे किसानों और ग्रामीण आबादी के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। लेकिन, यह एक चुनावी बजट है।
अंतरिम बजट में खर्च पर काम नहीं हुआ- पूर्व पीएम
वहीं, आयकर छूट वाली घोषणा पर मनमोहन सिंह ने कहा कि इन परिस्थितियों में किसानों को रियायतें और मध्यम वर्ग को रियायतें स्पष्ट रूप से चुनाव में फायदा उठाने के लिए दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरिम बजट में खर्च पर काम नहीं किया है। कुल मिलाकर मनमोहन सिंह ने इस बजट को चुनावी एजेंडा बताया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GcjFtr
एक टिप्पणी भेजें