नई दिल्ली। कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी विदेश से लौट आई हैं। प्रियंका दिल्ली लौटने के बाद सबसे पहले अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर प्रदेश की सियासत को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं, प्रियंका के आने के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल मच गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी बेटी के इलाज के लिए अमरीका गईं हुई थी। जबकि उनकी सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा के बाद से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चर्चा है कि प्रियंका अपने स्टाफ के साथ बैठक के बाद आगे का प्रोग्राम तय करेंगी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का तंज- जो घर नहीं संभाल सकता वो देश क्या संभालेगा
Sources: Priyanka Gandhi Vadra meets Congress President Rahul Gandhi at his residence in Delhi. KC Venugopal and Jyotiraditya Scindia were also present in the meeting (file pic) pic.twitter.com/SdHaHH5sEZ
— ANI (@ANI) February 4, 2019
मोदी सरकार का ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ा कदम, सीबीआई मामले में मांगी रिपोर्ट
दरअसल, इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने के लिए राहुल गांधी ने पार्टी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में यह बैठक 7 फरवरी को होनी है। माना जा रहा है कि महासचिव बनने के बाद प्रियंका पहली बार कांग्रेस की इस बैठक में मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही राहुल गांधी ने 9 फरवरी को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है पार्टी प्रदेश अध्यक्षों की इस बैठक में राहुल आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रयागराज में चल रहे अर्धकुंभ में भी शामिल हो सकती हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रयागराज के कुंभक्षेत्र में प्रियंका को गंगा की बेटी बताते हुए पोस्टर भी लगे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t4drUq
एक टिप्पणी भेजें