Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के बयान से मुंबई कांग्रेस संकट में, पार्टी में सबको साथ लेकर चलना होगा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्‍ली। एक तरफ जहां महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना-आरपीआई गठबंधन को मात देने में लगे हैं वहीं मु...

नई दिल्‍ली। एक तरफ जहां महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना-आरपीआई गठबंधन को मात देने में लगे हैं वहीं मुंबई कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इससे साफ हो गया है कि मुंबई कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।

ISRO ने GSAT-31 उपग्रह को सफलतापूर्वक किया लॉन्च, समुद्री सीमाओं पर रखेगा नजर

जताई नाराजगी
मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस के हालात पर गहरी चिंता जताई है। उन्‍होंने टि्वट कर कहा है कि पार्टी के भीतर जारी अंदरूनी कलह की वजह से महानगर में पार्टी का जनाधार खतरे में पड़ गया है। उनके इस बयान से मुंबई कांग्रेस खासतौर पर महानगर अध्यक्ष संजय निरूपम से उनके मतभेद सामने आ गए हैं। मिलिंद देवड़ा ने लोकसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए हैं। उन्‍होंने लिखा है कि पार्टी के अंदर की बातों को सार्वजनिक करने की मेरी कोई मंशा नहीं है, लेकिन हाल के एक इंटरव्यू में की गई टिप्पणी ने मुझे मुंबई की विविधता का प्रतीक बने रहने और अपने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए मुंबई कांग्रेस की आवश्यकता के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए मजबूर किया।

सबको साथ लेकर चलने जरूरत
कांग्रेस नेता देवड़ा ने ये भी लिखा है कि देश की आर्थिक और सांस्कृतिक शहर मुंबई में लोगों को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। मुंबई कांग्रेस सांप्रदायिक राजनीति के लिए एक क्रिकेट पिच नहीं बन सकती है, जिसमें नेता एक दूसरे के खिलाफ खड़े किए जाएं। पार्टी को जरूरत है सभी को साथ लेकर चलने की। उनके इस रुख से लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस में उभरे मतभेद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WILAa5

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top