Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: शहरी विद्यालयों के बच्चों को मिलेगा गर्म खाना
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. पूगल रोड पर केन्द्रीयकृत रसोईघर अक्षय पात्र फ ाउंडेशन का सोमवार को ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटसरा,...

बीकानेर. पूगल रोड पर केन्द्रीयकृत रसोईघर अक्षय पात्र फ ाउंडेशन का सोमवार को ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटसरा, उच्च शिक्षामंत्री भंवरसिंह भाटी व जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने रसोईघर का अवलोकन किया। अवलोकन करने के बाद अतिथियों ने अक्षयपात्र फाउण्डेशन की
वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि विद्या, धन व शक्ति का उपयोग पीडि़त मानव की सांगोपांग सेवा के लिए करें। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि बीकानेर को अक्षयपात्र फाउंडेशन की ओर से एक बड़ी सौगात मिली है। इससे देश की नूतन पीढ़ी के पोषण में गुणावत सुधार आएगा। जिला कलक्टर कुमार पाल ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रेरणा के रूप में रहेगा। इस दौरान जिला प्रमुख सुशीला सींवर, अक्षय पात्र के रघुपति स्वामी, राम रतन दम्माणी, यशपाल गहलोत, सुनीता गौड़, राजकुमार किराडू, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद आदि उपस्थित थे।

 

शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को काले झंडे दिखाए
महाराणा प्रताप महान थे या अकबर इस विषय को लेकर एबीवीपी बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द डोटासरा को काले झंडे दिखाकर विरोध कर आक्रोश जताया। एबीवीपी नेता दिनेश ओझा व उम्मेद सिंह राठौड़ ने शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा के खिलाफ नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए।

 


मंत्री का इंतजार करते रहे बच्चे, देर से खाया खाना

शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटसरा के स्वागत के लिए केन्द्रीयकृत रसोईघर के परिसर में स्कूली विद्यार्थी दोपहर से ही इंतजार में खड़े थे, लेकिन शिक्षामंत्री के कार्यक्रमों में देरी होने से छोटे बच्चे काफी परेशान हो गए थे। हालांकि केन्द्रीयकृत रसोईघर का उद्घाटन का समय शाम ४ बजे था, लेकिन शिक्षामंत्री इस कार्यक्रम में ६.३० बजे पहुंचे। हालांकि अंधेरा होने व सर्दी बढऩे के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को सर्दी भी लगने लग गई। जिससे स्कूली बच्चों को शाम ६ बजे के करीब खाना खिलाया गया। शिक्षामंत्री पहुंचने के समय विद्यार्थी घर पर जाने के लिए निकल रहे थे। जिससे कई स्कूली बच्चे तो शिक्षामंत्री को देख व मिल भी नहीं पाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MTRh0w

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top