नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल इन दिनों टीएमसी और भाजपा के लिए राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। ममता सरकार लगातार केन्द्र सरकार और भाजपा का विरोध कर रही है। नेताओं को रैली करने के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। लेकिन, अब भाजपा ने ममता के खिलाफ बड़ी चाल चली है। पार्टी ने मेट्रो चैनल पर धरना देने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है।
भाजपा ने धरने के लिए मांगी अनुमति
भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि पुलिस को पत्र लिख 21 से 23 फरवरी तक मेट्रो चैनल पर धरना देने की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को एक ई-मेल भी भेजा जाएगा। बसु ने कहा इस धरने का मकसद लोकतंत्र बचाओ और राज्य में लोकतंत्र को बहाल करना मकसद है। हालांकि, पुलिस इस धरने के लिए अनुमति देगी की नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही इस धरने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई बयान भी जारी नहीं किया गया है। लेकिन, भाजपा की इस चाल से ममता सरकार में खलबली मच गई है।
कोलकाता पुलिस को किया गया मेल
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मेट्रो चैनल पर ममता बनर्जी धरने पर बैठी थीं। दरअसल, सीबीआई और कोलकाता पुलिस का मामला जैसे ही गरमाया ममता इस जगह पर धरने पर बैठ गईं। इसके बाद करीब तीन दिनों तक देश में सियासी हलचल जारी है। साथ ही केन्द्र सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाए गए। अब देखना यह है कि इस धरने के जरिए भाजपा बंगाल में किस तरह की राजनीति करती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2N0n1Rt
एक टिप्पणी भेजें