नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा है, सरगर्मी तेज होती जा रही है। गठबंधन से लेकर नेताओं द्वारा दल-बदल का खेल भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में हम और महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस्तीफा दे दिया है।
दानिश रिजवान ने अचानक दिया इस्तीफा
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पार्टी के नेता वृषिण पटेल पर बड़ा आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को पत्र लिखकर अपनी बात रखी और कहा कि मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। रिजवान ने अपने पत्र में लिखा है कि विगत कुछ दिनों से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल के द्वारा अपने चंद लोगों के साथ मिलकर न केवल दल विरोधी कार्य किया जा रहा है बल्कि पैसे की लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि दल का कार्यकर्ता अपनी गाढ़ी कमाई को अपना पेट काटकर चंदे के रूप में पार्टी को देता है लेकिन बार-बार आपके चेतावनी के बावजूद अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल उस चंदे के पैसे में सेंधमारी कर रहे हैं। दानिश के जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज
हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हो सका है कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं। लेकिन, दानिश रिजवान के अचानक इस्तीफे से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि दानिश रिजवान चुनाव से पहले किस पार्टी का दाम थामते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2StLdkx
एक टिप्पणी भेजें