बीकानेर.कृषि महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय (युवा कृषक संघ) का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि कृषि विद्यार्थी, देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को अपने नवाचारों से लोगों को प्रेरित करना चाहिए। साथ ही वे किसान की स्थिति सुधारने के लिए भी कार्य करें।बेनीवाल ने कहा कि उत्पादन में वृद्धि के साथ उसकी गुणवत्ता भी बेहतर होनी चाहिए। खाद्य सामग्री स्वास्थ्य के प्रति अनुकूल हो, इसका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को मिलकर कृषि विकास की दिशा में कार्य करना चाहिए। कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि 'फूड सिक्योरिटीÓ से ज्यादा 'फूड सेफ्टीÓ अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 'स्मार्ट एग्रीकल्चरÓ के लिए नई तकनीकों को अपनाना होगा।
अध्यक्ष ने उठाई समस्या समाधान की मांग
कार्यक्रम में प्रो. एके गहलोत, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान मील, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आईपी सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य सुचित्रा आर्य, प्रो. एनएस दहिया ने विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष रवि जांदू ने समास्याओं के समाधान की मांग रखी। कार्यक्रम में छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह, छात्रसंघ के महासचिव बनवारी लाल फोगाट, अर्जुन यादव, डॉ. एसके शर्मा, प्रो. एसएल गोदारा, प्रो. दीपाली धवन, प्रो. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. रामधन जाट, प्रो. एनके शर्मा, डॉ. चित्रा हेनरी, डॉ. मनमीत कौर आदि मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SjWEvU
एक टिप्पणी भेजें