Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: फोरलेन मार्ग पर प्लटा ट्राला,चालक सुरक्षित
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
-चावल के थैले बिखरे सड़क पर,ट्रैफिक जाम,पुलिस ने संभाली व्यवस्था डबली राठान (हनुमानगढ़)- कस्बे के बस अड्डा के समीप वेयर हाउस के पास फोरले...

-चावल के थैले बिखरे सड़क पर,ट्रैफिक जाम,पुलिस ने संभाली व्यवस्था

डबली राठान (हनुमानगढ़)- कस्बे के बस अड्डा के समीप वेयर हाउस के पास फोरलेन मार्ग पर रविवार सुबह नौ बजे चावलों के थैलों से लदा ट्राला डिवाइडर से टकराता हुआ पल्टा मार गया। ट्राले में चावल के थैले भरे हुए थे,जो सड़क पर बिखर गए। ट्राले के पल्टा मार जाने से चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस चौकी में सूचना मिलने पर कांस्टेबल नरेशकुमार, रामनरायण आदि ने मोके पर पहुंच व्यवस्था को सुचारू करवाया ।

श्रमिकों को बुलाकर कर सड़क पर बिखरे थैलों को सड़क के किनारे एक तरफ लगाकर सड़क मार्ग को खाली करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्राला पंजाब अमृतसर से कांडला गुजरात जा रहा था। चालक को नींद का झटका लगने से ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराता हुआ वेयर हाउस के पास पलट गया। पुलिस चोकी हवालदार रामकुमार सिहाग ने बताया कि चालक बनवारी (30) पुत्र रामनाथ जाति नाथ सिद्ध निवासी पूनरा सर (लूणकरणसर )सुरक्षित बच गया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SIhbJR

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top