Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: लोकसभा चुनाव: अचानक लोजपा ने इस सीट को लेकर किया बड़ा ऐलान, प्रत्याशी बदल दूंगा, लेकिन सीट नहीं छोडूंगा
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार को अपना अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए है। विपक्ष इस बजट को चुनावी स्टंड बता रहा है...

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार को अपना अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए है। विपक्ष इस बजट को चुनावी स्टंड बता रहा है। वहीं, भाजपा और सहयोगी दलों के नेता इस बजट से बेहद खुश और गदगद हैं। लेकिन, इसी बीच लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने खगड़िया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस सीट से भले ही प्रत्याशी बदल दूंगा, लेकिन सीट को नहीं छोड़ूंगा।

खगड़िया सीट को लेकर एलजेपी का बड़ा ऐलान

दरअसल, इस समय खगड़िया सीट लोजपा के पास है और महबूब अली कैसर यहां से सांसद है। लेकिन, चर्चा यह थी कि कैसर लोजपा से दूरी बना रहे हैं इसलिए यह सीट लोजपा छोड़ सकती है। इसके बदले उसे कटिहार सीट मिल सकती है। लेकिन, अचानक रामविलास पासवान ने ऐलान कर दिया है कि प्रत्याशी बदल सकता है लेकिन सीट नहीं छोड़ूंगा। पार्टी ने यह भी तय किया हुआ है कि कैसर की जगह वह दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी।

मुंगेर सीट एलजेपी से छिनेगी

वहीं, मुंगेर सीट को लेकर स्पष्ट हो चुका है कि इस बार लोजपा को यह सीट नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने पिछला चुनाव लोजपा की टिकट पर यहां से लड़ा था। इस सीट के बदले वीणा देवी को नवादा या फिर बेगूसराय से टिकट दिए जाने की बात है। आपको बता दें कि लोजपा को बिहार में छह सीटें दी गई हैं। जबकि, 17-17 सीटों पर भाजपा और जदयू चुनाव लड़ेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G3GuA1

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top