Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: अमृता हाट एसएचजी की महिलाओं केआर्थिक सम्बलन का बेहतरीन मंच-डॉ.कल्ला
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
बीकानेर. अमृता हाट जैसे आयोजनों के जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नया बल मिल सकेगा। यह बात ऊर्जा, जनस्वास्थ्य ए...

बीकानेर. अमृता हाट जैसे आयोजनों के जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नया बल मिल सकेगा। यह बात ऊर्जा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने जयनारायण व्यास कॉलोनी में चल रहे अमृता हाट मेले का मंगलवार को अवलोकन करते हुए कही। डॉ. कल्ला ने कहा कि संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले में प्रदेश भर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पहुंची है। इस मेले के माध्यम से इन महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने के लिया एक बेहतर प्लेटफ ार्म मिला है। डॉ कल्ला ने मेले में लगी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर उत्पादों की सराहना की।

 

कशीदाकारी की तारीफ
डॉ. कल्ला रूक-रूक कर स्टॉलों पर सजे सामानों को देख रहे थे। कशीदाकारी के कपड़ों से सजी एक दुकान पर रूक कर डॉ. कल्ला ने वहां रखे तरह-तरह के बैग देखे।

 

बैडशीट भी पैक करवाई
अमृता हाट में सजी दुकानों का भ्रमण करते हुए उर्जा मंत्री एक स्टॉल में सजी हाथ के प्रिंट वाली बैडशीट देखकर रूके और महिला दुकानदार से और बैडशीट दिखाने को कहा। महिला दुकानदार ने कई बैडशीट की डिजाइन दिखाई और बताया कि बगरू और सांगानेरी प्रिंट का प्रयोग कर इन्हें तैयार किया गया है।

 

आयुर्वेद विभाग की स्टॉल पर पिया काढ़ा

आयुर्वेद विभाग की तरफ से स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाने के लिए लगाई गई स्टॉल पर रूक कर जानकारी ली। मंत्री ने काढ़े को चखा और इसे तैयार करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास शक्ति सिंह कच्छावा, महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक राजेन्द्र चौधरी, डॉ. नरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HXo0Dc

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top