- मानसिक रुप से चल रहे थे बीमार
संगरिया. गांव नगराना में अपने घर से निकले वृद्ध का शव दूसरे दिन नहर में बरामद हुआ। मृतक मानसिक रुप से काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व सरपंच रामनिवास तिवाड़ी ने बताया कि वार्ड पांच गांववासी बलराम घोटिया (73) पुत्र खुमाना राम अपने घर से मंगलवार सुबह करीब दस बजे खेत जाने का कहकर कहीं चले गए। वापिस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरु की गई।
सार्दुल ब्रांच नहर पर फिसलने के निशान मिलने पर डूबने की आशंका के चलते जाल डालकर तलाशी अभियान शुरु किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बुधवार सुबह सूरेवाला से गोताखोरों को बुलवाकर फिर से खोजना शुरु किया। दोपहर करीब दो बजे नहर की आरडी 90 से चार बीघा आगे वृद्ध का शव बरामद हुआ। बताया कि बलराम विगत डेढ़ माह से काफी ज्यादा बीमार थे।
मानसिक परेशानी के चलते ही नहर में फिसलने से उनकी मौत हो गई। पौत्र आदराम ने कार्रवाई नहीं करवाने बाबत थाने में रिपोर्ट पेश की। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Gsw6RN
एक टिप्पणी भेजें