Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मुंबई में दो गुट आमने-सामने, संजय निरुपम को हटाने पर जोर
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्ली। आम चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों में गुटबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ ह...

नई दिल्ली। आम चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों में गुटबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस की मुंबई इकाई में गुटबाजी की खबरें सामने आ रही है। कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह और नसीम खान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की और पार्टी के मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम को हटाने की मांग की है। माना जा रहा है कि प्रदेश में लगातार कांग्रेस गुजबाजी का शिकार हो रही है। इसका सीधा खामियाजा लोकल चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक पड़ सकता है।

देवड़ा के नाम पर जोर
मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे दोनों नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के नाम को आगे बढ़ाया है। इन नेताओं का कहना है कि संजय निरुपम की जगह देवड़ा को प्रदेश की कमान सौंपी जाए। दोनों नेताओं ने निरूपम के एक पक्षीय काम करने वाला बताया।

मैं निराश हूं
अपने नाम और प्रदेश में चल रही खींचतान को लेकर मिलिंद देवड़ा का भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई ईकाई में हो रही खींचतान से में काफी निराश हूं। इससे ना सिर्फ पार्टी को नुकसान होगा बल्कि विरोधी मजबूत होंगे। देवड़ा ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर फिर से विचार करेंगे और यदि मौजूदा स्थिति कायम रही तो वह राजनीति में नहीं रहना चाहेंगे।

ट्वीट कर जताया दुख
देवड़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने ट्वीट कर पार्टी में चल रहे असंतोष पर दुख जाताया। देवड़ा ने लिखा जो कुछ भी हो रहा है उससे मैं निराश हूं और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मेरे रुख से पार्टी अवगत है। बहरहाल, मुझे अपने केंद्रीय नेतृत्व और हमारी पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर पूरा यकीन है। देवड़ा का ये ट्वीट साफ बता रहा है कि कांग्रेस की मुंबई ईकाई में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस खेमे के लिए भी चिंता विषय है। समय रहते इस विवाद को सुलझाया नहीं गया तो बड़ा नुकसान भी हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ROEjC7

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top