Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: दशकों बाद गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली आज, राहुल गांधी करेंगे संबोधित
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बिहार में मजबूत उपस्थित दर्ज कराने के इरादे में मैदान में उतरने की तैयारी में है। इस अभियान को सफल ब...

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बिहार में मजबूत उपस्थित दर्ज कराने के इरादे में मैदान में उतरने की तैयारी में है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए करीब तीन दशक बाद पार्टी की पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल रैली आज होगी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। गांधी मैदान में राहुल गांधी की यह पहली सार्वजनिक सभा होगी। कांग्रेस की पूरी कोशिश रैली को सफल बनाने की है।

तेजस्‍वी और कुशवाहा को लेकर संशय बरकरार
बिहार के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने बताया है कि गठबंधन के साझेदारों जैसे तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस बिहार के महागठबंधन का हिस्सा है। इस महागठबंधन में राजद, रालोसपा, एचएएम भी हैं। मांझी ने इस कार्यक्रम में आने की पुष्टि की है। पुलिस कार्रवाई में घायल हुए कुशवाहा कार्यक्रम में जा पाएंगे या नहीं। इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं है। राजद नेता तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अध्‍यक्ष के रूप में राहुल गांधी की पहली सभा
कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद राहुल गांधी की बिहार में ये पहली जनसभा होगी। कांग्रेस ने इस रैली को जन आकांक्षा रैली का नाम दिया है। इस रैली को को लेकर जहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं, वहीं इसमें भाग लेने के लिए लोग एक दिन पहले ही पटना पहुंचने लगे हैं। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। इस रैली को लेकर पटना की सड़कों, गोलंबरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। कांग्रेस के विधायक से लेकर बिहार के कई विपक्षी सांसद इस रैली को सफल करने में जुटे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sm2Ane

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top