आबरू पर हमला, पीडि़ताओं ने लगाई इंसाफ की गुहार
- कोर्ट व एसपी के आदेश पर दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज
- पुलिस ने मेडिकल करवा शुरू की जांच
हनुमानगढ़. न्यायालय व जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिलाओं से दुष्कर्म के तीन मामले शुक्रवार को महिला थाने में दर्ज किए गए। पुलिस ने पीडि़ताओं का मेडिकल करवा मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों मामलों की जांच महिला थाना प्रभारी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार एसपी के आदेश पर दर्ज मामले में पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि सेवक सिंह पुत्र पीर सिंह निवासी मक्कासर उसका परिचित है। उसने जुलाई 2018 में उससे दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसके बाद से लगातार वह उसका देह शोषण कर रहा है। दूसरा मामला कोर्ट के आदेश पर भांभूवाली ढाणी निवासी कई जनों के खिलाफ दर्ज कराया गया।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि भांभूवाली ढाणी निवासी राजू सिंह पुत्र हरि सिंह व तीन अन्य जनों ने मिलकर उसका दिसम्बर 2017 में अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे गांव में ही रखा। लगातार आरोपित उससे दुराचार करता रहा। अन्य आरोपितों ने उसका सहयोग किया। तीसरा प्रकरण रोडांवाली निवासी एक जने के खिलाफ दर्ज कराया गया। पीडि़ता का आरोप है कि रोडांवाली का आबिद खान पुत्र रशीद खान संगरिया क्षेत्र स्थित उसके गांव आया तथा दुराचार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G1CYGx
एक टिप्पणी भेजें