Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: नेशनल हाईवे पर टायर फटने से कार पलटी, एक की मौत
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे गांव बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़. तहसील के बिग्गा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रविवार को दोनों टा...

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे गांव

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़. तहसील के बिग्गा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रविवार को दोनों टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार में सवार एक जने की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी कीतासर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लिखमीसर उतरादा गांव जा रहे थे। लिखमीसर के कार चालक राजू, हेतराम, रामरतन, परमाराम, राजूराम सहित सात जने रविवार शाम कार में सवार होकर कीतासर से लिखमीसर उतरादा जा रहे थे। जब बिग्गा गांव के पास पहुंचे तो कार के पिछले दोनों टायर अचानक फट गए और गाड़ी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गई।

 

दुर्घटना में परमाराम जाट निवासी सालासर की मृत्यु हो गई। जबकि रामरतन जाखड़ को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं हेतराम व राजूराम के मामूली चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र पहुंचाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MXKJOg

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top