नई दिल्ली। दुनियाभर के अमीरों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वैसे तो आए दिन वे अपने कारोबार में नई ऊंचाइयों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ और है। दरअसल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वैसे तो अपने बिजनेस को लेकर काफी पाबंद हैं लेकिन बात जब व्यवहार की हो तो वे पीछे नहीं हटते। यही वजह है कि अपने व्यवहार के चलते अपना सारा काम छोड़कर वे सीधे दक्षिण भारत की ओर चल दिए।
दरअसल मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ चेन्नई पहुंचे थे जहां उन्होंने डीएमके चीफ एमके स्टालिन को बेटे की शादी का न्यौता दिया। डीएमके चीफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आकाश आंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी। शादी समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन तक चलेगा।
It was a pleasure to receive a courtesy call from Thiru Mukesh Ambani , Chairman Reliance Industries Limited, in Chennai earlier this evening. pic.twitter.com/acjKFLjzX9
— M.K.Stalin (@mkstalin) February 11, 2019
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी इन दिनों कारोबार के साथ-साथ अपना ध्यान बेटे की शादी में लगाए हुए हैं। यही वजह है कि वे आम लोगों की तरह बेटे की शादी का न्योता अपने करीबियों को साथ-साथ दूसरों को भी बांट रहे हैं। इसी सिलसिले में वे पत्नी नीता अंबानी के साथ चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्होंने डीएमके प्रमुख स्टालिन के घर जाकर बेटे आकाश की शादी के लिए उनको आमंत्रित किया। स्टालिन ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और लिखा, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ औपचारिक मुलाकात अच्छी रही।'
कुछ ऐसा है आकाश अंबानी की शादी का कार्ड
हालांकि मुकेश अंबानी के स्टालिन से मिलने के बीच राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर चलने लगा। किसी ने इस लोकसभा चुनाव से जोड़कर तो किसी ने दक्षिण की राजनीति को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। स्टालिन ने मुकेश और नीता अंबानी दोनों का ही पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। फोटो में आप देख सकते हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पीला कपड़ा कंधे पर ओढ़ाया गया। वहीं स्टालिन के हाथ में आकाश अंबानी की शादी का न्योता भी देख सकते हैं। फोटो में वेडिंग कार्ड हल्के ब्राउन रंग का दिखाई दे रहा है। हालांकि ये किसी एलबम की तरह भारी भरकम भी लग रहा है।
स्विट्जरलैंड में बैचलर पार्टी
आपको बता दें कि आकाश की शादी अगले महीने 9 मार्च को होगी, जहां आकाश अंबानी की बारात शाम 3.30 बजे जियो सेंटर जाएगी। 10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगा। आकाश स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी देंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। बैचलर्स पार्टी 23 से 25 फरवरी को स्विटजरलैंड में होगी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।
बचपन से साथ हैं दोनों
आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। आकाश और श्लोका ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है और दोनों बचपन के दोस्त हैं। आकाश और श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी गोवा में रखा गई थी, जिसके बाद आकाश और श्लोका के रिश्ते का खुलासा हुआ था। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद श्लोका 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई। उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RWZKAF
एक टिप्पणी भेजें