नई दिल्ली। ममता की सियासी चाल ने देश में हड़कंप मचा दिया है। सीबीआई और कोलकाता पुलिस का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है और ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। वहीं, मगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल के परुलिाय में रैली करने वाले थे। लेकिन, उससे पहले ममता ने बड़ा अड़ंगा लगा दिया है।
'ममता की बड़ी चाल'
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के स्थल में एक बार फिर से परिवर्तन कर दिया गया है। यह परिवर्तन टीएमसी के कारण हुआ है। अब योगी का हेलीकॉप्टर चास के नगेन मोड़ के बदले चंदनकियारी के बारमसिया में उतरेगा। बताया जा रहा है कि बोकारो के नगेन मोड़ से सड़क मार्ग के माध्यम से योगी आदित्यनाथ को पुरुलिया जाना था। लेकिन, बीच में ही तृणमुल कांग्रेस ने बरटांड़ में सभा का आयोजन कर दिया। इस सभा ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी संबोधित करेंगे। ऐसी स्थिति में भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच संभावित टकराव को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम योगी आदित्य नाथ को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। इस सूचना के बाद बाद स्थल परिवर्तन किया गया है।
हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए नहीं दिया था परमिशन
गौरतलब है कि इससे पहले ममता ने योगी को हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए परमिशन नहीं दिया था। जिसके बाद योगी हेलिकॉप्टर से झारखंड पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए बंगाल जाने वाले थे। लेकिन, एक बार फिर ममता ने सियासी दांव चलते हुए योगी का प्लान फेल कर दिया है। अब देखना यह है कि योगी की रैली होती है या नहीं। या फिर कोई और बाधा उत्पन्न होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RFIpvZ
एक टिप्पणी भेजें