Vinod Goswami Vinod Goswami Author
Title: राजस्थान में यहां आसमां से बरसा अमृत, किसानों के चहरों पर दौड़ी खुशी की लहर
Author: Vinod Goswami
Rating 5 of 5 Des:
हनुमानगढ़ । कड़ाके की ठंड़ के बीच मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर प्रदेश में दस्तक दी है। राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने है...

हनुमानगढ़ । कड़ाके की ठंड़ के बीच मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर प्रदेश में दस्तक दी है। राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने हैं। शीतलहर चलने से लोगों में कंपकंपी छूट पड़ी है। हनुमानगढ़ जिले के डबली राठान में बारिश होने से सर्दी के तेवर फिर से तीखे हो गए हैं।

लोगों ने यूं पाई सर्दी से निजात

जानकारी के अनुसार मौसम के बदले तेवरों ने सर्दी के रूख को वापस 90 डिग्री पर घुमा दिया है। आसमां से बरसती बारिश के बीच सर्दी के तेवर तीखे पड़ने लगे हैं। सर्द हवाओं और बरसती बारिश ने लोगों को गर्म कपड़ों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव तापने का सहारा लिया। प्रदेश के और भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

फसलों के लिए आसमां से बरसा अमृत

जहां बारिश होने से लोग ठंड़ से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। वहीं आसमां से बरसे अमृत ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। एक किसान ने बताया कि गेंहू, जौ जैसी फसलों के लिए ये बारिश अमृत के समान है। सर्दी में मावठ होना फसलों के लिए काफी लाभकारी है। सर्द हवाओं के बीच बरसती बारिश फसलों की ज्यादा पैदावार देगी। वहीं पलटे मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UPh0dh

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top